WBJEE Result 2025 : वेस्ट बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2025 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल 2025 को हुआ था। अब लाखों छात्र अपना रैंक कार्ड देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रिजल्ट कब आएगा?
पिछले वर्षों के आधार पर देखें तो रिजल्ट जून के अंत तक आ सकता है। नीचे पिछले पांच सालों के रिजल्ट जारी होने के समय का सारांश दिया गया है:
वर्ष | परीक्षा तिथि | रिजल्ट तिथि | रिजल्ट आने में समय |
---|---|---|---|
2020 | 2 फरवरी | 7 अगस्त | लगभग 6 महीने (कोविड कारण) |
2021 | 17 जुलाई | 6 अगस्त | लगभग 20 दिन |
2022 | 30 अप्रैल | 17 जून | लगभग 48 दिन |
2023 | 30 अप्रैल | 26 मई | लगभग 26 दिन |
2024 | 28 अप्रैल | 6 जून | लगभग 39 दिन |
WBJEE Result 2025 कैसे चेक करें?
-
आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
-
“WBJEE 2025 Result” या “Download Rank Card” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
-
रैंक कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
-
भविष्य के लिए सेव कर लें और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए प्रिंटआउट निकालें।
यदि वेबसाइट स्लो हो तो कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें।
स्कोर कार्ड में क्या-क्या होगा?
-
छात्र का नाम
-
रोल नंबर
-
एप्लिकेशन नंबर
-
जन्मतिथि
-
श्रेणी (कैटेगरी)
-
गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र में विषयवार अंक
-
कुल अंक
-
जनरल मेरिट रैंक (GMR)
महत्वपूर्ण सुझाव
-
रिजल्ट आने के बाद स्कोर कार्ड ध्यान से चेक करें।
-
यदि कोई गलती या त्रुटि दिखे, तो तुरंत WBJEE बोर्ड से संपर्क करें।
-
काउंसलिंग के लिए सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
-
जल्दबाजी में कोई गलती न करें, सभी निर्देशों का पालन करें।